Thursday, July 10, 2008

वक़्त नहीं


चिट्ठाजगत अधिकृत कड़ी
हर
खुशी है लोगों के दामन में
पर एक खुशी के लिए वक़्त नहीं
दिन रात डूबती दुनिया में
जिन्दगी के लिए वक़्त नहीं
माँ की लोरी का अहसास तो है
पर माँ को माँ कहने का वक़्त नहीं
सारे रिश्तो को तो हम मर चुके
अब उन्हें दफ़नाने का भी वक़्त नहीं
आखों में है नींद बड़ी
पर सोने का वक़्त नहीं
दिल है गमो से भरा हुआ
पर रोने का वक़्त नहीं
फैशन की दुनिया में ऐसे डूबे की
थकने का भी वक़्त नहीं
पराये अहसासों की भी क्या क़द्र करे
जब अपने सपनो के लिए वक़्त नहीं
तू ही बता दे जिंदगी ,इस जिंदगी का क्या होगा
कि हर पल मरने वालो को
जीने के लिए भी वक़्त नहीं ...

Wednesday, July 9, 2008

कुछ अजीबोगरीब सत्य


चिट्ठाजगत अधिकृत कड़ी
  • सर्वोतम दिन - आज
  • सबसे उपयुक्त समय - अभी
  • सबसे बड़ा पाप - भय
  • सबसे खतरनाक वस्तु - घ्रणा
  • सबसे बुरी भावना - इर्ष्या
  • सबसे बड़ी आवश्यकता - सामान्य ज्ञान
  • सबसे बड़ी बाधा - अधिक बोलना
  • सबसे बड़ी भूल - समय की बर्बादी
  • सबसे विस्वसनीय मित्र - आपका अपना हाथ
  • सबसे बड़ा शिषक - जो आपको सिखने की प्रेरणा दे
  • सबसे बुद्धिमान व्यक्ति - जो वह करे जिसे वह स्वयं ठीक समझे
  • सबसे सरल काम - दूसरों की त्रुटि निकालना
  • सबसे बड़ा दिवालिया - जिसने अपना उत्साह खो दिया
  • सबसे भाग्यशाली व्यक्ति - जो अपने काम में सलग्न
  • सभी धर्मो का निचोड़ - सच्चाई , ईमानदारी
  • सर्वोतम भाषा - आपकी अपनी हिन्दी

Tuesday, July 8, 2008

सद्चरित्र मतलब उज्जवल भविष्य


चिट्ठाजगत अधिकृत कड़ी
युवाओ को अपने किसी भी लक्ष्य को साधने के लिए जितनी आवश्यकता मानसिक या शारीरिक श्रम की होती है ,कैरियर निर्माण में उतना ही योगदान चरित्र का होता है ईमानदारी ,परिश्रम ,लगन ,सहनशीलता ,दूसरों के सहयोग करने जैसे गुंणों के मिश्रण से एक चरित्रवान व्यक्तित्व का निर्माण होता है साथ ही चरित्र का निर्माण एक दिन की प्रक्रिया नही है यह व्यक्ति का वह आवश्यक गुण है जो धीमी गति के साथ व्यक्ति के अन्दर विकसित होता है अच्छा चरित्र ही अच्छे कैरियर का मार्ग प्रशस्त करता है
और आप अनुभव करेगे की ऐसे चरित्रवान लोगों की संगति सभी चाहते है उनका अनुसरण सभी करते है और उनके होने से आस -पास के लोगों में भी एक नई ऊर्जा का संचार होता है और उस जगह चारों ओर प्रगति और उन्नति की बहार होती है स्वामी विवेकानंद जी ने इसी शक्ति से सभी को प्रभावित किया था और इस शक्ति को अपने अन्दर विकसित करके आप भी अपने हर मुकाम को हासिल करने का मार्ग प्रशस्त कर सकते है .

Monday, July 7, 2008

समय की महता


चिट्ठाजगत अधिकृत कड़ी

समय और तूफान किसी की प्रतीक्षा नही करते यदि फसल सूख जाए तो फ़िर कितनी भी वर्षा क्यो न हो ,सब व्यर्थ होती है समय पर किया गया प्रयास ही सफलता दिलाया करता है हर कार्य अपने समय पर पूरा होता है वृक्ष में फल आने का एक निश्चित समय होता है अगर कोई माली चोगुनी सिचाई करने लगे तो फल जल्द नही आ जायेगे वे तो अपनी ऋतु आने पर ही आयेंगे अतः धर्यपूर्वक समय सारणी बनाकर प्रयत्न करने से मनुष्य को सफलता प्राप्त होती है
कहा भी गया है कि दस हजार गुजरे कल ,आज की बराबरी(वर्तमान) नही कर सकते हैं

Sunday, July 6, 2008

फूलों की वफ़ा


चिट्ठाजगत अधिकृत कड़ी
- इन्सान को गुलाब के उस फूल की तरह होना चाहिए जो उसे मसलकर फ़ेक देने वाले हाथो में खुशबु महकाता रहे
- फूल और काटे इन्सान ख़ुद अपनी राहों में बिछाता है और दुसरो को इल्जाम देता है
- खुश कलामी यानी अच्छे बोल ऐसे फूल है जो कभी नही मुरजाते
- अगर वफ़ा सीखनी है तो फूलों से सीखो जो पोधों से जुदा होते ही मुरजा जाते है
- खुशी के फूलों को ज्यादा मत सूंघो वरना उनसे गमो का रस टपकने लगेगा
- जिंदगी एक फूल है और मोह्बत उसकी खुशबू
- जिंदगी उस फूल का नाम है जो खिलकर मुरजा जाते है
- बूढा आदमी बरगद का पेड़ है जो छोटों को छाया देता है
जवान इन्सान फूलदान दरख्त है जो कमाता खिलाता है
लेकिन बच्चा फूल के मानिन्द है जिसे देखकर सभी को खुशी मिल सकती है

होंसले


चिट्ठाजगत अधिकृत कड़ी
होंसले को तुम खुद से कभी जुदा ना करना

हारकर कभी भी तुम कोशिशे कम ना करना
एक दिन तुम्हारा होगा , ये एतबार करना
उस वक़्त का तुम, सब्रः से इंतज़ार करना

Wednesday, July 2, 2008

अनमोल वचन, Great Thoughts


चिट्ठाजगत अधिकृत कड़ी
1 जो जरुरी है उससे शुरू करे, फ़िर जो मुमकिन है वह करे और,
आप अचानक पाएंगे कि आप नामुमकिन तैयारी भी करने लगे है
2 अध्ययन हमें आनंद प्रदान करता है अलंकृत करता है,
और योग्यता प्रदान करता है
3 यदि आप आलसी हो , तो अकेले मत रहो ,
यदि आप अकेले हो , तो आलसी मत रहो
4 आत्मविश्वास संसार में विजय प्राप्त करने की कुंजी यदि आत्मविश्वास होगा ,
तो सफलता स्वयम आकर कदमो को चूम लेगी
5 हर दिन , हर सप्ताह , हर मास , हर वर्ष आपको ईश्वर प्रदत एक नया अवसर है
6 कल उठने की आशा पर सोया हुआ ,
कोई भी आज तक नही जाग सका
7 अवसर को खो देना ,सफलता को खो देना है
8 अच्छी तरह सोचना बुद्धिमानी है और अच्छी तरह काम को पुरा करना उससे भी अच्छी बुद्धिमानी है

9 सभी पुस्तको से अध्ययन हमें ऐसे करना चाहिये , जैसे मदुमक्खी फूलो को बगेर नुकसान पहुचाकर उनका रस चूस लती है